Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त जारी की। वन-क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। अगस्त में अलग-अलग पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है। सरकार की ओर से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कुल लाभार्थियों में दो लाख 14 हजार 711 लोग केंद्र की राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत और 7 लाख 77 हजार 203 लोग राज्य की योजनाओं के तहत शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को पेंशन पाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आधार किसी कारण से नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। इससे आधार से जुड़ी समस्या के कारण किसी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी।

Leave a Reply