Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

विधान सभा नैनीताल के विकास हेतु मुख्यमंत्री ने 08 विकास जनाओं का लोकार्पण तथा 134 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

नैनीताल/देहरादून, न्यूज़ आई:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नैनीताल के लिए 21997.75 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी गई है, इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी तथा यह योजनायें आने वाले समय में काफी लाभकारी सिद्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कैची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की साथ ही तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण,विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण,भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य,नैनीताल में शमशान घाट तक सड़क निर्माण, नैनीताल शहर में 50 वर्ष पुरानी सीवर लाइन को बदला जायेगा की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास हेतु 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 813 करोड़ रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया गया है, आने वाले वर्ष में उत्तराखण्ड में 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।