Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मुख्यमंत्री ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मन्दिर एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगी।
इस पुनीत अवसर पर अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महन्त हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंन्त प्रेम गिरि, निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी, सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्र गिरि जी महाराज,  महन्त केदारपुरी, महन्त महेश पुरी, श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि, श्रीमहन्त सुरेशानन्द पूजारी, पशुपति गिरि, वशिष्ठ गिरि पूजारी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सहित अधिकारीगण, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।