Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे श्री महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही  अयोध्या में भव्य राम मंदिर का कार्य  चल रहा है। उन्होंने कहा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।