Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

Uttarakhand Disaster: प्रभावित क्षेत्रों में तेज गति से हों राहत और बचाव कार्य: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक में रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा। उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर राहत और बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारु करें। मानसून सीजन तक शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहें। जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन अपेक्षित हों, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा शीघ्र उपलब्ध हो। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।