Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने समीक्षा की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है। लिहाजा एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहते हुए कार्य करें। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्री मौसम विभाग के पूर्वानुमान और चेतावनी को देखते हुए ही आगे बढ़ें। कहा कि कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।