Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा , जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित श्री वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि श्री प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक श्री अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया।