Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के चोरगलिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर 9.93 करोड़ रुपये की लागत से बने शेर नाला डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे, जहां हेलिपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।