Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

डीएम ने मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर विधानसभावार प्रत्याशियों के अनुसार अभिकर्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान रखने तथा प्रवेश एवं निकासी के लिए सुलभ आवागमन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थल पर कार्मिकों के आने एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के आने जाने एवं बैठने के स्थान के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं बनाई जाए ताकि मतगणना वाले दिवस किसी प्रकार की कठिनाइयां ना हो। उन्होंने विधानसभा वार लगाई जाने वाली मतगणना टेबल निरीक्षण करते हुए आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश की प्रयाप्त  व्यवस्था बनाने के साथ ही विधानसभा वार नाम एवं प्रवेश एवं निकास के रास्तों पर चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिला अधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, रजाअब्बास, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीसी नौटियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आंकाशा वर्मा, प्रधानाध्यापक महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज राजेश मंमगाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।