Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

पूरे देश में फ्री में मिलेगी कोरोना की वैक्सीन- डॉ हर्षवर्धन

देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है. देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पहले फेज में 3 करोड लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं. बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त में लगाई जाएगी. आज केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या लोगों को कोरोना की वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे या इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन फ्री मिलेगी.