Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू

देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है. देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. दिल्ली में तीन सेंटरों पर ड्राई रन चल रहा है. यहां जीटीबी अस्पताल जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ड्राई रन का जायजा लिया और कहा कि हमारी वैक्सीन का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे अच्छा है. साथ ही उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से बचने की अपील भी की. शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन कोविशील्ड को अनुमति दी है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल जाकर ड्राई रन का जायजा लिया. उन्होंने यहां कहा कि देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें. बता दें कि दिल्ली में आज तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है.