Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

कांवड यात्रा संचालन के सम्बन्ध में पड़ोसी राज्यों से किया जायेगा विचार-विमर्श: सीएम

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा के संचालन के सम्बन्ध में गुरूवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाय।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सचिव श्री नितेश झा, श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।