Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने दिए 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स

देहरादून, न्यूज़ आई: कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदान किए।
सचिवालय परिसर में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रेजिडेंट राजीव लोनियाल ने यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री को भेंट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कंपनी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी इच्छा प्रकट की गई है जिसके लिए ’कंपनी ने 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े शहरों, जिला अस्पतालों के बाद अब प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों के स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर कार्य कर रही है।