Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

दून उघोग व्यापार मंडल ने सीएम से की बाजार खोलने की मांग

देहरादून, न्यूज़ आई। दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर कोरोना काल में व्यापारियों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान पर अपनी चिंता से अवगत कराते हुए दून के बाजारों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की मांग की है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को बताया कि बीते डेढ़ माह से कोरोना के कारण उनका व्यापार पूरी तरह से बंद पड़ा है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हो रही है उन्होंने सीएम से कहा कि वह 1 जून से बाजारों को खुलवाने की दिशा में प्रयास करें। अगर सभी बाजारों को एक साथ नहीं खोला जा सकता है तो उन्हें ट्रेड वार, क्षेत्रवार खोलने की दिशा में सोचा जाए। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि अब जब स्थितियों में सुधार हो रहा है तो व्यापारियों के हितों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में उघोग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील मेंसोन, डीडी अरोड़ा एवं दीपक गुप्ता आदि शामिल थे। सीएम से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने उन्हें उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।