Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय कार्यालय में जर्मन सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में जर्मनी के सांसद जुगन हाइट, स्पीकर फ्रेंज ऐवर मेऊरर, डायरेक्टर डॉ. ऐड्रिन हैक, कोर्नड ऐड्यूनर आदि लोगों को कृषि मंत्री ने पहाड़ी टोपी और जैविक उत्पाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल और मंत्री गणेश जोशी के माध्यम भारत जर्मनी के औद्योगिक संबंध को बढ़ाने के लिए निवेश लाने के लिए कैसे साथ-साथ काम किया जाए। इसके अतिरिक्त ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग एवं अन्य उद्योगों में सहयोग तथा उत्तराखंड को कृषि के क्षेत्र में कैसे विश्वास स्तरीय पहचान दिलाई जाए सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जर्मनी से आए डेलीगेट्स के साथ आगमी दिनों में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त (श्री अन्न) मिलेट्स और मोटे अनाज को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को विश्व स्तर तक ले जाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सितंबर माह में जर्मनी के डेलीगेट्स के साथ एक कार्यशाला भी की जाएगी। जिसमे कृषि से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा निश्चित ही यह कदम उत्तराखंड को अग्रणी राज्य में शामिल करने की दिशा में सकारात्मक कदम होगा।