Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करना धारचूला के विधायक हरीश धामी को पड़ा भारी

देहरादून, न्यूज़ आई। चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करना धारचूला के विधायक हरीश धामी को भारी पड़ गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुनस्यारी क्षेत्र में पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से बीते 13 जनवरी को कांग्रेस की राजनीतिक बैठक होने की जानकारी मिली।
थानाध्यक्ष श्याल लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच की तो सभा होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी 22 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता व बूथ एंजेंटों के साथ बैठक कर रहे थे। साथ ही तय संख्या से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा था। चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर पुलिस ने विधायक धामी व अन्य सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।