Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए भी हूं तैयार: ममता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर शुरू हुए विवाद को लेकर अब ममता बनर्जी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ही वो दीघा के लिए रवाना हुई थीं. साथ ही ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है. मैं बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए भी तैयार हूं.
सीएम ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा हार नहीं पचा पा रहे हैं इसलिए विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बैठक में देर से पहुंचने और जल्दी निकल जाने के विवाद पर कहा कि गुरुवार को ही मेरा कार्यक्रम तय हो गया था. उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे के बारे में देर से पता चला.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे कार्यक्रम के बाद पीएम के दौरे का पता चला. इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि कलाईकुंडा में उन्होंने 20 मिनट तक पीएम का इंतज़ार किया. उससे पहले वो दो जगह गई थीं और फिर उन्हें दीघा जाना था. ममता ने कहा कि पीएम मोदी से इजाजत लेने के बाद ही वो वहां से दीघा के लिए रवाना हुई थीं.
ममता बनर्जी ने कहा, “एक प्लान के तहत उन्होंने खाली कुर्सियां दिखाईं. मैं क्यों बैठती, जब मैंने वहां राजनीतिक पार्टियों के लीडरों को देखा, जो उस मीटिंग में शामिल होने हकदार नहीं थे. मैंने पीएम से मुलाकात की.”