Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

राजधानी दिल्ली में हुए कोरोना संक्रमण के नए मामले 1000 से नीचे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले 1000 से नीचे चले गए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 956 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. इतने ही वक्त में 122 लोगों की मौत हो गई है. एक दिन में 2380 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.
दिल्ली में इन नए मामलों के साथ अब कुल संक्रमण के केस 14,24,646 तक जा पहुंचे हैं. जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 13,87,538 हो गई है. मृतकों का आंकड़ा अब 24,073 हो गया है. फिलहाल दिल्ली में 13,035 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट आज और कम हो गई है. अब शहर में पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण की दर 1.19 फीसदी पर आ गई है. शहर में 29 मई के आंकड़ों के मुताबिक 80473 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है, जिसमें 56 हज़ार से ज्यादा आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए हैं.