Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुआ लगभग 62 फीसदी मतदान

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को नौ जिलों की 55 सीटों पर शाम छह बजे मतदान की अवधि पूर्ण होने तक औसतन 62.71 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। सोमवार को इन सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ था। जिला निर्वाचन कार्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रामपुर जिले में शाम छह बजे तक औसत मतदान 63.70 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा अमरोहा जिले में 66.15 प्रतिशत, बदायूं जिले में 59.47 प्रतिशत, शाहजहांपुर जिले में 59.28 प्रतिशत, मुरादाबाद जिले में 66.42 प्रतिशत, बरेली जिले में 60.04 प्रतिशत, सहारनपुर जिले में 70.31 प्रतिशत और बिजनौर में 61.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त संभल जिले में शाम पांच बजे तक 56.93 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान की निर्धारित अवधि शाम छह बजे तक मतदान केन्द्रों पर मौजूद मतदाताओं से मतदान करवाया गया। मतदान के अंतिम आंकड़ों के मिलने पर मत प्रतिशत एवं अन्य आंकड़े जारी किये जायेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर करीब 66.5 फीसदी मतदान हुआ था।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मोबाइल एप सी-विजिल पर कुल 273 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 97 शिकायतें सही पाई गई एवं उन पर कार्यवाही की गई।