Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हराया

मुंबई। मोहसिन खान (3/20) और स्टोइनिस (3/23) की शानदार गेंदबाजी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2 रन से हरा दिया। लखनऊ ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए थे, जिसमें क्विंटन डी कॉक (140 नाबाद) और कप्तान केएल राहुल (68 नाबाद) की 121 गेंदों में 210 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी हुई। शानदार बल्लेबाजी के लिए डी कॉक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। कड़े मुकाबले और हाई स्कोरिंग मैच के बीच केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर मात्र 208 रन बनाए और दो रन से मैच को गंवा दिया। वहीं, लखनऊ इस जीत के साथ आईपीएल अंक तालिका में 18 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, गुजरात टाइटंस और लखनऊ, दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।