Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

कांवड़ मेले को लेकर यातायात प्लान जारी

देहरादून, न्यूज़ आई : कांवड़ मेले को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। मेले में भीड़ के मद्देनजर अलग-अलग दिन के हिसाब से प्लान तैयार किया गया है। आठ जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ मेले में आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का पार्किंग स्थलों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। दो जुलाई से आठ जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नौ से 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दो जुलाई से सात जुलाई तक सभी वाहन सामान्य रूप से पूर्व से निर्धारित रूट पर ही चलेंगे।

ये होगा रूट डायवर्जन

– हरिद्वार में यातायात का दवाब अधिक होने पर दिल्ली मेरठ की तरफ से आने वाले सभी वाहनो को नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।

– पंजाब और सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भगवानपुर एनएच-344 से बिझौली अब्दुल कलाम चौक से नंगला इमरती सर्विस लेन से भेजकर लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।

– देहरादून और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर यूपी से डायवर्ट कर देवबंद गागलहेडी मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्रो में भेजा जाएगा।

– नजीबाबाद और कुमाऊं की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को विलासपुर तिराहा से डायवर्ट कर मीरापुर, बिजनौर होते हुए नजीबाबाद से कुमाऊं क्षेत्र में भेजा जाएगा।

– सामान्य दिनों में नजीबाबाद और कुमाऊं की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर- बालावाली से बिजनौर होते हुए नजीबाबाद से होकर कुमाऊं भेजा जाएगा।

– दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को बिझौली सर्विस लेन अब्दुल कलाम चौक से भगवानपुर एनएच-344 से मंडावर और मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्र में भेजा जाएगा।