Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी का मोमेंटो व उत्तराखंड का चावल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार के अन्तर्गत भारत सरकार पीएसयू भेल के पास लगभग 457 एकड़ भूमि वर्तमान में किसी उपयोग में नहीं लायी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हरिद्वार में औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण की सम्भावनाओं के दृष्टिगत् यह भूमि राज्य सरकार को हस्तान्तरित किये जाने का अनुरोध किया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

.सीएम धामी ने उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।

सीएम ने किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 1546 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अंतर्गत केंद्र सरकार के अंश लगभग 410 करोड़ को जल्द अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया।

जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया।

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाए जाने का आग्रह किया।

देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

हरिद्वार में भारत सरकार के पीएसयू भेल के उपयोग में नहीं आ रही 457 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।