Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित

ऋषिकेश/देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा का 60 पार का नारा पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृपाल गौतम और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
रविवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृपाल गौतम और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दी। कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है और इसके संवारने का कार्य भी भाजपा ही कर रही है। भाजपा ने जो 60 पार का नारा दिया है, वह पूरा होगा। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर वह चुनाव जीत रहे हैं। इसके साथ ही जनता उनके विकास कार्यों को देख वोट करेगी। रामकृपाल गौतम ने कहा कि पीएम मोदी व भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने 100 से अधिक समर्थकों संग भाजपा ज्वाइन की है। सदस्यता लेने वालों में देवेंद्र शर्मा, राजू, पार्षद रूपा देवी, आप के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, दीनदयाल राजभर, किशन मंडल आदि शामिल रहे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर अनिता ममगाईं, ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मोहित राष्ट्रवादी, देवेंद्र नेगी, सुरेश कंडवाल, अरुण मित्तल, कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।