Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

ग्रामीण क्षेत्रों में देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री ने कराया सेनिटाइजेशन

देहरादून, न्यूज़ आई। कोविड संक्रमण से बचाव गतिविधियों की माॅनिटरिंग हेतु देहरादून जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन की स्थिति का जायजा लिया। विलासपुर कांड़ली, जैंतनवाला एवं चांदमारी एवं जमुनापानी क्षेत्र में पहंचे प्रभारी मंत्री द्वारा कोविड महामारी से प्राथमिक तौर पर बचाव हेतु संक्रमणरोधी दवा के छिड़काव की स्थिति देखी। काबीना मंत्री द्वारा अपने सामने ही टेंकर मंगवा कर संक्रमणरोधी दवा (सोडियम हायपोक्लोराईड साल्युशन) का छिड़ाकाव करवाया।
इस अवसर पर काबीना मंत्री ने कहा कि जनपद में, चाहे ग्रामीण क्षेत्र हों अथवा नगरीय क्षेत्र राज्य सरकार हर किसी व्यक्ति को उचित उपचार उपलब्ध करवाने हेतु प्रयासरत है। इस लड़ाई में सभी का सहयोग अपेक्षित है। आम नागरिक निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए संक्रमण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता वंदना बिष्ट, मंजू देउपा, सचिन, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।