Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

रुबीना दिलैक फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री व बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें रुबीना अभिनेता राजपाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रुबीना एक सीधी-साधी महिला के रूप में दिखाई दे रही हैं।
फिल्म ‘अर्ध’ रुबीना दिलैक की बॉलीवुड डेब्यू है। इस फिल्म में रुबीना और राजपाल यादव के अलावा अभिनेता हितेन तेजवानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रुबीना एक मधु नाम की महिला के किरदार में होंगी।वहीं राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में हैं जो मुंबई हीरो बनने के लिए आता है और इसमें उनकी मदद करती है रुबीना यानी मधु । वहीं फिल्म में हितेन, राजपाल यादव के दोस्त के किरदार में नजर आएंगे।अर्ध का निर्देशन-लेखन पलाश मुंचाल ने किया है। रुबीना दिलैक के साथ-साथ ‘अर्ध’ पलाश मुंचाल की भी बॉलीवुड डेब्यू है।