Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

भारत में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा

जोहान्सबर्ग। भारत में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा की गई है। टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा करेंगे। यह टीम 2021 के अंत में आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी, जब वे भारतीय टीम से 9 से 19 जून तक भिड़ेंगे। 21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को पहली बार मौका दिया गया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी20 चैलेंज में पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने सात पारियों में 48.83 के औसत और 183.12 के स्ट्राइक रेट से 23 छक्कों सहित 293 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप में बुलाए जाने से पहले वह जिम्बाब्वे में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम का भी हिस्सा थे। अन्य चयन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की वापसी हुई है, जो दिसंबर 2021 से चोट से उबर रहे हैं और बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है। वेन पार्नेल भी 2017 में टीम के इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार टी20 के लिए वापसी कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन।