Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का आकस्मिक निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति: नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने तमिलनाडु में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख वयक्त किया है । उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का आकस्मिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
नरेश बंसल जी ने कहा कि उत्तराखंड के लाल जनरल रावत जी समेत सभी शहीद सैन्य अफसरो ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी।मैं भगवान बद्री विशाल जी व बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना करता हूं कि प्रभु सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं सभी के परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भारत हमेशा सीडीएस जनरल बिपिन रावत का राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए आभारी रहेगा ।जय हिंद ।