Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक, महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून, न्यूज़ आई। विधानसभा सत्र के चौथे दिन विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह से आक्रोशित नजर आया। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित विपक्ष के 11 विधायक साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विधायकों के साथ मौजूद थे। वहीं विधानसभा के बाहर भी कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया।
विपक्ष के विधायकों ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि महंगाई आज अपने शिखर पर है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आज आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों का कहना है कि भाजपा महंगाई को लेकर जब विपक्ष में रहती थी तो शोर मचाती थी। आज सत्ता में होने के बाद भी भाजपा ने महंगाई को लेकर आंखें मूंद रखी हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल डीजल के दाम आज आसमान छू रहे हैं। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। विपक्ष इस मामले को लेकर सदन में पुरजोर तरीके से बात रखेगा और सरकार को घेरने का काम करेगा। वहीं इस पूरे विषय पर सत्ता पक्ष से विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि कांग्रेस महंगाई को लेकर शोर मचा रही है। लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस शासित सरकारें हैं, वहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम भाजपा शासित राज्यों से भी ज्यादा हैं। मदन कौशिक का कहना है कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, उसके बाद भाजपा पर आरोप लगाने की सोचना चाहिए।