Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अब हम यूपी में महापंचायत करेंगे: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. लेकिन इस बार बीजेपी की सत्ता में वापसी इतनी आसान नहीं लग रही है. राज्य के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों की वजह से बीजेपी सरकार से नाराज़ दिख रहे हैं. किसान पिछले साल नवंबर से आंदोलन पर हैं और कानूनों की वापस लेने पर अड़े हुए हैं. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अब हम यूपी में महापंचायत करेंगे. ये सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है.
दिल्ली के घेराव पर राकेश टिकैत ने कहा, लाल किला जाने पर कानून बने हैं क्या? हम किसी का प्रचार नहीं कर रहे हैं. हम किसानों का प्रचार कर रहे हैं. गन्ना किसानों का बकाया है. क्या उसकी बात करना गुनाह है? बिजली की कीमत सबसे ज्यादा है. क्या इसकी बात करना गुनाह है? हम किसानों के मुद्दों को लेकर अब यूपी में महापंचायत करेंगे.
चुनावों को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, कहीं जाने पर पाबंदी है क्या? भटिंडा में तो कई चुनाव नहीं है. हम प्रचार नहीं कर रहे हैं. सरकार ही हमारी बात नहीं सुन रही है तो देश में तो जाना ही होगा. अब हम लखनऊ का घेराव करेंगे.
राकेश टिकैत ने कहा, किसान आंदोलन में हम किसी पार्टी का प्रचार नहीं कर रहे. आंदोलन को लेकर जो गलतफहमी फैली हुई है, उसे दूर करना होगा. उन्होंने कहा, भारतीय किसान युनियन भानु मैदान छोड़कर चला गया. ये बीजेपी के लोग हैं. जो लोग मैदान छोड़कर चले गए, वो किसान नहीं हो सकते.ये किसान आंदोलन था, किसान आंदोलन है और किसान आंदोलन रहेगा.