Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मैं उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को लीडर बनाने आया हूं: ओवैसी

एआईएमआईएम के संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, अखिलेश यादव पहले m-m की बात करते हैं, जब मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो m-m को भूल जाते हैं फिर सिर्फ y-y की बात करते हैं. यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी समाजवादी पार्टी से गठबंधन के मूड में नहीं हैं. आने वाले समय में ओवैसी की पार्टी चंद्रशेखर आजाद और ओम प्रकाश राजवर से गठबंधन कर सकती है. ओवैसी ने कहा, मैं यहां लीडर बनने नहीं आया हूं. मैं उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को लीडर बनाने आया हूं. बीजेपी को रोकना सिर्फ मुसलमानों की जिम्मेदारी है. लोग हमे बीजेपी की बी-टीम कहते हैं. हम मुसलमानों के हक की बात करते हैं तो बी-टीम हो जाते हैं. गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा, इस पर अभी चर्चा होनी है. हम अकेले नहीं हैं. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हमारी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
यूपी चुनाव के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा, हम बीजेपी को हराना चाहते हैं ताकि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री न बने. इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं. आज के मुसलमानों को समझना होगा कि ये चुनाव केवल जिंदगी मौत का नहीं है. ये मुसलमानों के मुद्दों का चुनाव है.”