Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

देहरादून, न्यूज़ आई: देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ चौकी में बवाल को लेकर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के बीच अशांति फैलाने के लिए ऐसी हरकतें हो रही हैं। इसके पीछे वही ताकतें हैं जो मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करते हैं तो वो सम्मान तभी है जब आप वह आपके आचरण में दिखे। जो भी अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है। पुलिस ने अपना काम सख्ती से किया है। जो भी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उससे पूरी वसूली की जाएगी।