Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापकों की भूमिका को बताया काफी महत्वपूर्ण

न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापकों की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक अपने स्टूडेंट को सपने पूरे करने के लिए रौशनी दिखाता है. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बात करने के दौरान कही. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज जब देश आज़ादी के अमृतकाल के अपने विराट सपनों को साकार करने में जुट चुका है, तब शिक्षा के क्षेत्र में राधाकृष्णन के प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं. इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. एक शिक्षक की भूमिका ही एक व्यक्ति को रोशनी दिखाने की होती है, वो सपने बोता है.’ पीएम मोदी ने आगे बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में टीचर्स का बहुत बड़ा रोल रहा है. लाखों की तादात में हमारे शिक्षकों ने इसे बनाने में अपना योगदान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे वर्तमान राष्ट्रपति भी शिक्षक हैं. उनका जीवन का प्रारंभिक काल शिक्षक के रूप में बीता. आपको बता दें कि देश में पहली बार आदिवासी समाज से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं.