Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

बदरीनाथ धाम पहुंचे पीएमओ के अधिकारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे और उप सचिव मंगेश घिल्डियाल बृहस्पतिवार को विशेष विमान से बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। बीकेटीसी के अधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। पीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान महायोजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। माणा रोड पर किए जा रहे झीलों के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि बदरीनाथ का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। उन्होंने जिला प्रशासन समेत निर्माणदायी संस्थाओं को दिसंबर माह तक प्रथम व द्वितीय चरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि बदरीनाथ के साथ ही माणा गांव व उसके आसपास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।