Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून, न्यूज़ आई : दिनांक 28 से 30 मार्च 2023 के मध्य रामनगर जनपद नैनीताल में आयोजित जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल (जी 20-सी.एस.आई.आर.) की बैठक को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिये भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति गहरा लगाव होने के कारण ही उन्होंने उत्तराखण्ड में जी 20 की तीन बैठकों के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की। केंद्र सरकार के सहयोग से जी 20 की दो बैठकें रामनगर एवं नरेंद्रनगर में सफलता पूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं।