Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

उत्तराखंड नवनिर्माण का अभियान रहेगा जारी: कर्नल अजय कोठियाल

गंगोत्री/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे । आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा के कामर ग्रामसभा में 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया कर्नल कोठियाल ने इस दौरान बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कामार गांव की जनता से इस गांव में आने का वादा किया था लेकिन अधिक व्यस्तता होने के कारण वह इस गांव में नहीं आ पाए जिस कारण चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए  कामर गांव का भ्रमण किया।
इस दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि जिन गांव में मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया उन सभी गांव में जाकर में लोगों से मिल रहा हूं और प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा इसके अलावा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल उनके गांव में आए हैं यह उनका सौभाग्य है और उन्हें उम्मीद है कि कर्नल कोठियाल आगे भी इसी तरीके से उनसे मेल मिलाप बनाए रखेंगे इसके अलावा कर्नल कोठियाल ने कहा कि जो जो गांव चुनाव प्रचार के दौरान छूट गए थे मैं उन सभी गांव का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद करते हुए उनसे जरूर मुलाकात करूंगा।