Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

डीएम ने किया स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था, स्थापित लाइव सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर, तैनात संबंधित अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को छोड़कर देर रात अन्य विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां पंहुच गई है। जबकि चकराता विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टियां पंहुचनी शुरू हो गई है तथा शाम तक सभी पार्टियां रायपुर में पंहुच जाएंगी।