Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बोला जोरदार हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुये कहा कि जब यह मालूम हुआ कि कैप्टन अमरिंदर भाजपा से मिले हुये हैं तो कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। गांधी ने पटियाला जिले की राजपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि लोगों की परेशानी को समझते हुये इस मुद्दे को कैप्टन अमरिंदर से हल करने को कहा तो उनका जवाब था कि हमारा तो इन कंपनियों से कांट्रैक्ट है। क्या पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री होने के नाते कोई कांट्रैक्ट या जिम्मेदारी नहीं जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री का ओहदा दिया। इस मिलीभगत का जब पता चला तो उन्हें पद से हटाने में देर नहीं लगी और चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया जिन्होंने बिजली मुद्दे को हल करके दिखाया ।