Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

चकराता सीट पर भाजपा ने प्रसिद्ध गायक जुबिन के पिता राजशरण नौटियाल को बनाया प्रत्याशी

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से प्रसिद्ध गायक कलाकार जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। रामशरण नौटियाल पूर्व में देहरादून के जिलापंचायत अध्यक्ष रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जीत दर्ज कर सदन में प्रवेश कर सकते हैं।

हालांकि, रामशरण नौटियाल का चुनावी सफर आसान नहीं होगा। उनका सीधा मुकाबला, कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनकी गिनती सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली नेताओं में होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके प्रीतम सिंह की चकराता विधानसभा सीट में अच्छी पकड़ है। जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय है। बेटे जुबिन के प्रशांसकों और वोट बैंक को आकर्षित करने में जुबिन अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस के प्रीतम सिंह को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।