Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

रश्मि देसाई ने फिल्मों में रोल को लेकर दिया एक बड़ा बयान

फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई ने फिल्मों में रोल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. रश्मि ने कहा कि टीवी एक्टर्स को फिल्मों में रोल बहुत कम ही मिल पाता है. उन्होंने कहा कि टीवी एक्टर्स के साथ भेदभाव किया जाता है, जिससे हमें बुरा लगता है. रश्मि के मुताबिक, जब कोई टीवी एक्टर किसी फिल्म में रोल मांगने के लिए जाता है तो उसे ‘टीवी एक्टर’ कहकर संबोधित किया जाता है. बता दें कि रश्मि को टीवी सीरियल उत्तरण से पहचान मिली थी. इस सीरियल में उन्होंने ‘तपस्या’ का रोल निभाया था.
इस विषय पर आगे बात करते हुए रश्मि ने कहा, “फिल्मों में हमेशा नए एक्टर्स आते हैं लेकिन जब भी हम किसी फिल्म में काम मांगने जाते हैं तो हमें ‘टीवी एक्टर’ बोला जाता है. साथ ही हमें काम भी नहीं मिलता.” रश्मि ने आगे कहा, “हमें किसी भी प्लेटफार्म पर काम करने का पूरा हक है और हमें इससे रोका नहीं जा सकता. हम भी उतनी ही मेहनत करते हैं, जितनी बॉलीवुड एक्टर्स करते हैं.”