Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

गुजरात में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स हुआ संपन्न मंत्री रेखा आर्य ने किया प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई । केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का दूसरा और आखिरी दिन था। अपरान्ह के सभी सत्रों में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस सत्र में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण लिए गए। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति के बारे में सभा को जानकारी दी गई और उसके सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए सभी से उसको और कारगर बनाने हेतु सुझाव मांगे गए। श्रीमती आर्य द्वारा श्री ठाकुर को उत्तराखंड राज्य की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।