Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दिल्ली के लिए राहत की खबर, कोरोना के नए मामलों में लगातार आ रही कमी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर है. कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. दोपहर साढ़े तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,481 नए मामले आए हैं, जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. इसी के साथ संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) गिरकर 17.76 फीसदी हो गई. पिछले 15 दिनों में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट आधा हुआ है. 24 घन्टे में 70,276 टेस्ट की गई.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 347 मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है. अब तक शहर में 20,010 मरीजों की मौत हुई है.