Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

सांसद नरेश बंसल ने दी सभी देशवासियों को आजादी की 75वी वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने सभी देशवासियों को आजादी की 75वी वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है ।उन्होंने इस अवसर पर समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के संघर्षों व बलिदान को नमन किया एवं उन्हे श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा कि इस आजादी की बड़ी कीमत सबने मिलकर चुकाई है, इसे संभाल के रखना होगा यह बड़ी मुश्किल से हाथ आई है।उन्होंने आजादी के 75 वर्ष को अम्रत महोत्सव के रुप मे मनाने के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय को एतिहासिक व सराहनिए बताया ।
सासंद ने कहा कि यह नया भारत है जो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है ।यह युवाओं का भारत है जो सबको पिछे छोडने को तैयार है,यह आत्मनिर्भर भारत है जो विश्व का प्रतिनिधित्व करने को लालायित है । सासंद बंसल ने कहा कि हमें पिछ्ले 75 सालों की सीख और उपलब्धियों को याद रखते हुए आने वाले 75 सालों का रास्ता तय करना है।अगले 25 सालों में जब हम आजादी के 100 साल मना रहे होगें, तब आज के युवा,भविष्य के ध्वजवाहक होंगे। हमें उनको भारत की विरासत से जोड़ना है और आधुनिक समाज के लिए तैयार करना है।सासंद बंसल ने पुनः एक बार समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी ।