Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम का किया स्थल निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित गुनियालगांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों को दिन रात कार्य करने के सख़्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम में विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण से सम्बन्धित कार्यों को तेजी से करने और हर हाल में दिसंबर माह तक पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता उन्होंने बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सैनिक के प्रति अपनत्व और आत्मीयता का भाव रखते हैं। वह हर सैनिक की चिंता करते हैं। उन्हीं की परिकल्पना से आज सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।