Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री तीरथ को आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, चर्चाओं का बाजार गर्म !

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली बुलाया गया है। जिसके बाद से ही उत्तराखण्ड प्रदेश की राजनीति में भी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम का अचानक दिल्ली बुलाया जाना, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और उनके चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा का विषय हो सकता है। उन्हें अचानक पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है। जबकि बुधवार को प्रदेश में मुख्यमंत्री के राजधानी दून मे कई कार्यक्रम होने थे, जिसमें राज्यमंत्री रेखा आर्य के विभागों से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत भी मुख्यमंत्री को करनी थी। इसके अलावा सचिवालय में शासकीय कार्य निपटाने थे, लेकिन इस तरह से अचानक उन्हें दिल्ली बुलाया जाने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।