Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

कैंट विधानसभा से बेदाग छवि, युवा उर्जावान अनिरूद्ध काला का टिकट फाईनल होने पर क्षेत्र के लोगों का रूझान बढ़ा यूकेड़ी की ओर !

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रदेश की राजधानी देहरादून की सबसे हॉट सीट कैंट विधानसभा क्षेत्र में राज्य गठन के बाद से लगातार विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन के बाद कांग्रेस और भाजपा में इस विधानसभा सीट पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई है। इन दोनो दलों में टिकट फाईनल होने के बाद भीतरघात की पूरी आशंका बनी हुई है। इस बीच यूकेड़ी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में अनिरूद्ध काला को अपना उम्मीद्वार घोषित कर दिया है। जिससे इस बार पहाड़ी वोटरों का रूझान यूकेड़ी की ओर होने लगा है।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार विधायक रहे स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर किसे टिकट देगी यह अभी भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। कांग्रेस ने दो बार सुर्यकांत धस्माना को टिकट देकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निराश करने का काम किया है। क्योंकि राज्य आन्दोलन के समय लगा उन पर दाग किसी भी तरह से धुल नही पाया है। हरबंस कपूर के निधन के बाद विधानसभा क्षेत्र की जनता जमीन पर काम करने वाले इमानदार छवि के किसी व्यक्ति को अपना विधायक देखना चाहती है। जिससे कि तेजी से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हो सके। इसलिए विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी वोटरों सहित अन्यों का ध्यान भी क्षेत्रीय दल यूकेड़ी की ओर जाने लगा था। अनिरूद्ध काला का यूकेडी से टिकट फाईनल होने के बाद अब विधानसभा क्षेत्र के लोगों का रूझान यूकेड़ी की ओर पूरी तरह से होने लगा है। अनिरूद्ध काला ने जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्याे में बिते कई से लगातार काम किया है। बेदाग छवि के अनिरूद्ध काला युवा और काफी उर्जावान व्यक्तित्व के रूप में पहले से ही लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुके है। उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद विधानसभा क्षेत्र में उत्साह देखने को मिल रहा है।