Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

यूनिफॉर्म सिविल कोड को सरकार संकल्पबद्धः धामी

चंपावत/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड में हम सबके लिए समान कानून की व्यवस्था लाने जा रहे हैं। हमने इसकी घोषणा राज्य में हुए चुनावों से पहले ही कर दी थी अब इस पर हमने काम करना भी शुरू कर दिया है। गोवा के बाद उत्तराखंड ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा।
यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व इसकी घोषणा की गई थी। हमने राज्य में नई सरकार के गठन के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति की रिपोर्ट आते ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए यह कानून जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों से उन्हें जनसंख्या के घनत्व में असंतुलन की खबरें मिल रही थी, उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से बाहरी लोगों के राज्य में आने और बसने के कारण जो समस्याएं पैदा हो रही है सरकार उन्हें लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
देवभूमि की देव संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। किसी को सूबे का माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था उत्तराखंड कोई बाहरी लोगों की शरण स्थली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने दोबारा भाजपा को जो जनादेश देकर उस पर भरोसा जताया है उनकी सरकार उसके अनुरूप काम करेगी उन्होंने कहा कि हम हर काम जनता की राय और इच्छा के अनुसार ही करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले दशक को उत्तराखंड के विकास का दशक घोषित किया और यह विकास का लक्ष्य जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 6 सालों में राज्य के विकास के लिए तमाम काम किए गए हैं। बहुत से काम किए जा रहे हैं लेकिन बहुत सारे काम किए जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह भरोसा दिला सकता हूं कि भाजपा जो कहती है वह करती भी है।