Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

ऋषिकेश पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर हैं। वे यात्रा के दूसरे दिन ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद विराट कोहली के परिवार ने भंडारा कर संतों को भोजन कराया। कोहली, अनुष्का और वामिका गंगा घाट पर गंगा आरती भी की. कोहली-अनुष्का के साथ उनके योगा ट्रेनर भी आश्रम मे रुके हैं. मंगलवार की सुबह योगा अभ्यास करने के बाद वह आश्रम मे एक सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान भी करेंगे जानकारी के अनुसार वह मंगलवार की शाम को भी आश्रम मे रुकेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने वस्त्र और दक्षिणा भेंट कर संतों का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली से मिलने डीजीपी अशोक कुमार भी दयानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।