Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

भराड़ीसैंण में मनाया गया योग दिवस, सीएम धामी ने जारी की उत्तराखंड की योग नीति

देहरादून, न्यूज़ आई: 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व 8 देशों के राजदूतों ने छात्र छात्राओं समेत अन्य लोगों के साथ योग किया. इस दौरान 11वें विश्व योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी व राजदूतों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न देशों से आए राजदूतों ने योग नीति पुस्तिका का अनावरण किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आज पूरे प्रदेश में उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है. साथ ही लोगों ने योग से तन और मन को संतुलित करने का संकल्प लिया. भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आयुष और वेलनेस सेक्टर के प्रति विशेष दृष्टिकोण है. उन्होंने कहा उत्तराखंड को योग के वैश्विक केंन्द्र के रूप में उभरने का कार्य किया जा रहा है.

सीएम धामी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति में सदियों से योग और आयुर्वेद गहराई से समाहित है, यह धरती ऋषियों, योगियों और वैद्यों की साधना स्थली रही है. भराड़ीसैंण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मैक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस से आए डेलिगेट्स व योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण समेत कई गणमान्य व्यक्ति व स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.