Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

जॉन अब्राहम ने अपनी फीस में की बढ़ोतरी !

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के लिये 21 करोड़ रुपए की फीस ली है। जॉन इन दिनों ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में काम कर रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलन की सीक्वल है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगी।
जॉन अब्राहम अपनी फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जॉन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बताया जा रहा है कि जॉन ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के लिये मेकर्स से 21 करोड़ रुपए फीस के तौर पर चार्ज किए हैं। जॉन ने तीन सालों में अपनी फीस में तिगुनी बढ़ोतरी की है।