Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए संकल्प पत्र जारी किया

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए आज संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया है. बीजेपी का घोषणापत्र जारी होने के बाद अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हुआ. आज राजनीति में अपराधियों को जगह नहीं है. अपराध मुक्त करने का काम सीएम योगी ने किया है. सीएम योगी ने प्रशासन के राजनीतिकरण को भी रोका.

उन्होंने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिसमें से 92 फीसदी संकल्प पूरे हो चुके हैं. अबकी बार फिर से सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में बहुमत की सरकार बीजेपी बनाएगी. पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में हर साल 6 हजार रुपये भेजने का काम किया है. वहीं सीएम योगी ने सरकार बनने के दो महीने के अंदर ही छोटे और मध्यम किसानों का 86 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का काम किया.